फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेने आदि सवालों को लेकर सांई मंदिर परिसर में बाल्टा संघ की बैठक सोमवार को हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश की सरकार सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण कर रही है। पूरे राष्ट्र की सारी उपलब्धियां जो जनता की गाढ़ी कमाई से हासिल हुई थी उसे पूंजीपतियों को सौंपने की मुकम्मल तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेती-किसानी ही बची थी जिसे भी उनके ही हवाले करने के लिए काला कानून लाया गया है। इनके लागू होने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न योजना के तहत मुफ्त में मिल रहा अनाज समाप्त हो जाएगा। उन्होंने 27 को भारत बंद को कामयाब बनाने की अपील की है। बाल्टा संघ ने इसका पुरजोर समर्थन किया। इस अवसर पर किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, जयकिशुन साहू, जिलाध्यक्ष जनार्दन राम, बाबूलाल मानव, बसंतू बिंद, ओमप्रकाश पाल, शंभू बिंद, घूरा यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें