फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक घरानों और पूंजीपतियों के पक्ष में बन रही सरकार की नीतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। स्थानीय बाजार में हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार को भाकपा ब्लाक कमेटी देवकली की बैठक में जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि सरकार की नीतियां औद्योगिक घरानों एवं पूंजीपतियों के पक्ष में बन रही हैं। उसके एजेंडे में श्रमिक, किसान, छात्र, युवा, महिलाओं की समस्याएं नहीं हैं। नतीजतन यह कहा जा सकता है कि यह आम जनता की सरकार नहीं है। इसीलिए इस सरकार को बदलना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की सरकार सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का निजीकरण कर रही है। अब सरकार खेती किसानी को कारपोरेट घरानों को सौंपने पर आमादा है। किसानों की बातें न सुनकर सत्तारूढ़ पार्टी कृषि कानूनों को फायदेमंद बता रही है। अब किसान संगठन आरपार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। इस गंभीर परिस्थिति में संगठन को मजबूत करना जरूरी है। ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल ने कार्रवाई एवं संगठन संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत किया। कहा कि देवकली ब्लाक में स्वास्थ्य सेवाएं, विकास कार्यों स्थिति, जलापूर्ति और कानून व्यवस्था खस्ताहाल है। जिला प्रशासन धान क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीद सुनिश्चित कराए। बैठक में रामराज बिंद, राम शुक्ला, लौटू राम, वाहिद अंसारी, सुरेश बिंद, सुग्रीव, चंद्रशेखर वर्मा, दुर्जन प्रसाद, बेचू कश्यप राजनाथ सिपाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें