फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलदारनगर में रेल पटरी चटकी, परिचालन पर नहीं पड़ा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। स्थानीय स्टेशन के सामने अप मेन लाइन पर रविवार की मध्य रात अगरतला-हबीबगंज एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद सायर माता मंदिर के पास रेल पटरी चटक गई। पेट्रोलिंग मैन की सूचना पर पहुंचे रेल पथ के कर्मचारियों ने रात में ही क्लैंप बांधकर पटरी को दुरुस्त किया। इसके चलते अन्य ट्रेनें काशन पर गुजारी गईं। रेल परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

अगरतला-हबीबगंज ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद रविवार की रात दिलदारनगर स्टेशन स्थित सायर माता मंदिर के पास रेल पटरी चटक गई। संयोग ठीक रहा कि पेट्रोलिंग मैन छक्कन और अलगू की नजर चटकी पटरी पर पड़ गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही रेल पथ के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। रात में करीब डेढ़ बजे क्लैंप बांधकर पटरी को दुरुस्त किया गया। एक्सप्रेस ट्रेन के पीछे कोई ट्रेन न होने के कारण रेल परिचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। बाद में आई ट्रेनें काशन पर चलाई गईं। इस संबंध में सहायक रेल पथ निरीक्षक लल्लन राम ने बताया कि चटकी रेल पटरी के पास क्लैंप बांधकर उसे दुरुस्त कर दिया गया है। 30 किमी की रफ्तार से काशन के सहारे ट्रेनों का परिचालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें