गाजीपुर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर अधिकार मंच की बैठक बुधवार को हुई। इसमें पांच अक्तूबर को निकलने वाली बाइक रैली की तैयारी की रणनीति बनाई गई। अध्यक्षता करते हुए मंच के जिलाध्यक्ष सुरेेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार नई पेंशन नीति के नाम पर उनके वेतन के करोड़ों रुपये की कटौती कर शेयर बाजार में झोंके जा रही है। सरकार कर्मचारी की सेवानिवृत्ति के समय एक सुनिश्चित पेंशन देने की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।
बैठक में पेंशनर संगठन के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी, शिक्षक एवं पेंशनरों के 18 माह के महंगाई भत्ते के लगभग 10 हजार करोड़ रुपये सरकार डकार गई है। संचालन करते हुए मंच के संयोजक एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने कहा कि कर्मचारी एवं शिक्षकों के विरुद्ध काम करने वाली सरकार दोबारा सत्ता में नहीं आई है। इतिहास इस बात का साक्षी है। इस अवसर पर भगवती तिवारी, पवन पांडेय, ओमप्रकाश यादव, आनंदप्रकाश यादव, सुरेंद्र प्रताप, जमुना सिंह यादव, जितेंद्र यादव, अमित श्रीवास्तव, डॉ. जी सिंह, डॉ. राघवेंद्र पांडेय, डॉ. योगेश कुमार, कन्हैया यादव, बैजनाथ तिवारी, चंद्रभान राय, विजेंद्र यादव, रविशंकर सिंह, अशोक सिंह, सुभाष सिंह ने विचार व्यक्त किया।