फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ में बह गया पांच करोड़ का सामान

विज्ञापन
रेल कम रोड ब्रिज के निर्माण के लिए नदी में बनाया गया लोहे का अस्थाई ट्रेसल (छोटा टेबल) बाढ़ की पानी - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गंगा नदी पर बन रहे रेल कम रोड ब्रिज के स्पैन के लिफ्टिंग के लिए कार्यदायी संस्था के तरफ से नदी में अस्थाई तौर पर लोहे के बनाए गए तीन सौ टन के चार सौ मीटर लंबे ट्रेसल (छोटा टेबल) सहित अन्य सामान बाढ़ के पानी में बह गए। इससे कार्यदायी को करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

वहीं कार्यदायी संस्था के कर्मचारी नाव के सहारे सामान तलाशने मेें जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। यही नहीं किनारे गिराए गए लगभग दर्जनों ट्रक मिट्टी भी गंगा में समाहित हो गई। गंगा का जलस्तर बढ़ने से रेल कम रोड ब्रिज का काम पिछले करीब एक सप्ताह से ठप है। बीते दिनों स्पैन के इरेक्शन का काम सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया था। इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। मालूम हो कि मेदिनीपुर स्थित गंगा किनारे कार्यदायी संस्था एसपी सिंग्ला कशंट्रकशन का निर्माण स्थल है। यहां अत्याधुनिक मशीनों के साथ कुछ वाहन भी हैं। दो दिन पूर्व तेजी से गंगा का पानी बढ़ने लगा। इसके बाद कार्यदायी सस्था ने कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि अन्य समानों को सुरक्षित दूसरे जगहों पर रखने में जुट गए। बाढ़ का पानी निर्माण स्थल में चारों तरफ से घुसने से निर्माण में प्रयुक्त करोड़ों के सामाग्री पानी में डूब गई है। इस संबंध में कार्यदायी संस्था एसपी सिंग्ला कंशट्रकशन के प्रोजेक्ट मैनेजर अमनदीप गोयल ने बताया कि बाढ़ के पानी के तेज बहाव के कारण लोहे के ट्रेसल आदि सामान बह गए है। इसके कारण कंपनी को करीब पांच करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें