गोंडा देहाती पहुंचकर जानकारी लेते एसपी सिटी डॉ राकेश मिश्रा। संवाद
गाजीपुर। शहर से सटे गोड़ा देहाती छठवें दिन भी पुलिस छावनी में तब्दील रही। मंगलवार को एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा पहुंचे। उनके नेतृत्व में पुलिस ने गांव की गलियों में चक्रमण किया। साथ ही पुलिस टीम से जानकारी लेने के साथ ही निर्देश दिया। पुलिस की सख्ती को देख गांव के लोग घरों में ही दुबके रहे।
पुलिस गांव में आवागमन करने वाले प्रत्येक लोगों से पूछताछ कर रही है। इधर, पुलिस की मुस्तैदी देख गांव के लोग भी घरों के अंदर ही रहना मुनासिब समझ रहे हैं। यही नहीं बाजार अथवा दुकानों पर जाने के लिए गांव के लोग दो-तीन की संख्या में एक साथ निकल रहे हैं। पुलिस टीम कभी गलियों तो कभी सड़कों पर भ्रमण करती नजर आ रही है। एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम लगातार चक्रमण कर रही है। चप्पे- चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी बनी हुई है।