फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मीना के चरित्र को जीवन में उतार बालिकाएं ला सकती हैं परिवर्तन’

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। यूनिसेफ की परिकल्पना ‘मीना’ का जन्मोत्सव हर साल 24 सितंबर को मनाया जाता है इसके तहत शुक्रवार को जिले के प्रत्येक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में यह कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान बालिका समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बालिका शिक्षा, दहेज अपराध है, हमारे बच्चे हमारे सपने, कानूनी अधिकार, बाल विवाह एवं स्वच्छता अभियान आदि विषयों पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समाज में अपने दम पर अपना मुकाम बनाने वाली महिलाओं को विद्यालय में आमंत्रित कर उनका स्वागत किया गया जिससे बालिकाएं उनसे प्रेरणा लें। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि मीना यूनिसेफ की परिकल्पना है। उसके चरित्र को जीवन में उतारकर बालिकाएं समाज में परिवर्तन ला सकती हैं। इस वर्ष भी मीना का जन्मदिन मनाने के लिए मीना मंच की हर सुगमकर्ता, नोडल एवं एसआरपी ने अपनी अपनी कार्ययोजना पूर्व में ही तैयार कर ली थी। विविध आयोजनों से इसे सफल भी बनाया। कंपोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय रायगंज पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका फरजाना बानो, नोडल नगर क्षेत्र अर्शी हुसैन, राज्य संदर्भदाता शीला सिंह, नाज कमाली, हिमांशु अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
मौधा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पौटा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को मीना मंच समूह की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की मंडल मीडिया प्रभारी पूनम मौर्या ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों का हमें डटकर सामना करना चाहिए। इस दौरान छात्रा रिया विश्वकर्मा एवं गुंजा विश्वकर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मीना मंच की पावर एंजेल रिया विश्वकर्मा ने मीना मंच के सभी सदस्यों से परिचित करवाया। विद्यालय की मीना मंच सुगमकर्ता सुधा तथा जाह्नवी सिंह ने मीना मंच कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से विचार प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने मीना के संदेश विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता की विजेता कक्षा-आठ की छात्रा ज्योति, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता की विजेता कक्षा-सात की छात्रा आंचल मौर्या तथा बच्चों की अभिव्यक्ति के अंतर्गत मेरा सपना मैं बनूंगी विषय पर पोस्टर निर्माण में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के संयोजक बृजेश कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें