फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध लेने जा रही युवती से दुष्कर्म, आरोपी धराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को दूसरे गांव के युवक ने अगवा कर मंगलवार की देर शाम दुष्कर्म किया । इसकी जानकारी होते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार की सुबह आरोपी को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद उसे संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। वहीं युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस की माने तो युवती देर शाम दूध लेने घर से बाहर गई थी। इसी दौरान तेज बारिश होने के चलते वह घर करीब 500 मीटर दूर एक एक कटरे में रुक गई। युवती को अकेला देखकर पास गांव का ही एक युवक उसके साथ दुराचार किया और किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। काफी देर होने के बाद जब परिवार के सदस्य युवती की तलाश करते वहां पहुंचे तो उसे बेसुध देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद परिजन सीधे थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। उधर पुलिस टीम ने आरोपी युवक को धर-दबोचा व चालान कर जेल भेज दिया। मुुहम्मदाबाद सीओ विनय गौतम ने बताया कि आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है। जबकि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें