परिजनों का आरोप है कि गांव के हत्यारोपी ने ही एक महीना पहले फोन करके मुंशी बिंद को पंचायत के लिए घर बुलाया था। धमकी दी थी कि आकर पुत्र को समझा दो, नहीं तो गला रेत देंगे। इस पर मुंबई में टाइल्स लगाकर परिवार का जीविकोपार्जन कर रहा मुंशी बिंद छह जून को घर लौटा था।
एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। घटना से सहमे लोग भय के आगोश में हैं। लोग डर के कारण घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।