इस दौरान दो ट्रैक्टर बिना ट्रॉली के आते दिखाई पड़े, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया तो चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और 1400 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम आजमगढ़ जनपद के तरवां थाने के ऊचहुआ गांव निवासी रविकांत सिहं उर्फ रजत और तरांव गांव निवासी मत्युजंय कुशवाहा बताया।
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि एक ट्रैक्टर वाराणसी जनपद के पांडेयपुर स्थित हनुमान मंदिर से बीते 12 जुलाई और दूसरा ट्रैक्टर बीते पांच सितंबर को जौनपुर जनपद के जलालपुर स्थित बकराबाद पंचायत भवन से चुराया गया था। उन्होंने बताया कि एक और ट्रैक्टर वाराणसी जनपद के गोविंदपुर से चुराया था। साथ ही एक चोरी की बाइक की भी जानकारी दी। टीम ने उनकी निशानदेही पर ट्रैक्टर और बाइक बरामद की गई। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।