फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर की बेटी को लंदन में किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल की आर्किटेक्ट अफशीन खान को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ मिश्रित उपयोग विकास के लिए लंदन में सम्मानित किया गया है। अफशीन खान वर्तमान में श्रीलंका के कोलंबो में द-वन प्रोजेक्ट के लिए डिजाइन मैनेजर के रूप में काम कर रही हैं। यह परियोजना सात सितारा होटल, निवास, कार्यालय साथ-साथ पांच मिलियन वर्ग फुट के साथ तीन लंबा टावर के रूप में हैं। अफशीन खान गाजीपुर के जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अबु फखर खान की बेटी हैं।
विज्ञापन

अबु फखर खान ने बताया कि अफशीन को लंदन में आयोजित एक पुरस्कार में एशिया प्रशांत के सर्वश्रेष्ठ मिश्रित उपयोग विकास के लिए नामांकित किया गया था। जिसमें सर्वश्रेष्ठ मिश्रित उपयोग विकास के लिए लंदन में सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि यह पूरे जनपद के लिए फक्र की बात है । अफशीन खान ने कहा यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी परियोजना का बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है। मैं इसे प्राप्त करके बहुत प्रसन्न हूं। उन्होंने कहा महिलाओं में जितना त्याग समर्पण और काम करने की लगन होती है, उतनी किसी में नहीं होती है। देश और समाज के विकास के लिए बालिकाओं का शिक्षित होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें