फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर सड़क हादसा : डंपर ने नहीं ट्रेलर ने लोगों को कुचला..., आरोपी चालक अरेस्ट; पुलिस को बताया खौफनाक सच

Sun, 02 Feb 2025 03:57 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

यूपी के गाजीपुर में हुए हादसे के दूसरे दिन यानी शनिवार को एक और महिला श्रद्धालु की माैत हो गई। वहीं बीती रात पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि आखिर कैसे हुई थी यह खाैफनाक दुर्घटना।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Ghazipur Latest News : वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर रेवसा पेट्रोल पंप के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे का पूरा सच सामने आया है। श्रद्धालुओं की मौत 18 चक्के वाले ट्रेलर से कुचलकर हुई थी, जो गिट्टी लादकर जा रहा था। पुलिस ने ट्रेलर और उसके चालक को पकड़ लिया है।

विज्ञापन




ट्रेलर चालक ने पुलिस को बताया कि पिकअप चालक ने पहले उसकी गाड़ी को ओवरटेक किया और पेट्रोल पंप के बगल खड़े डंपर से टकरा गया। एंगल फंसने से पिकअप का दो मंजिला बना स्ट्रक्चर गिर गया और गाड़ी उसके सामने आ गई। इससे पिकअप में बैठे लोग सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच, पीछे से आ रही उसकी गाड़ी से लोग कुचल गए।

हादसे में मृत सुधा चौरसिया के पति और गोरखपुर जिले के बांसगांव थानाक्षेत्र के हरदीचक निवासी त्रिलोकी चौरसिया ने इसके पहले नंदगंज थाने में अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पति ने दी थी तहरीर

गाजीपुर हादसे में मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
तहरीर के मुताबिक, वह पत्नी सुधा और गांव के अन्य 24 लोगों के साथ पिकअप से महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज गए थे। वापस आते समय शुक्रवार की दोपहर 2:42 बजे रेवसा पेट्रोल पंप के पास उनकी गाड़ी अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।

आरोप है कि ट्रेलर चालक तेज और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। अमर सिंह, नित्या, श्याम सुंदर, सुधा चौरसिया, भगवानी, पुष्पा यादव, सुरेंद्र गुप्ता, इसरावती सिंह, सुभावती की चोट के कारण मौत हो गई। जबकि रामआशरे यादव, मुन्नी सिंह, अंश यादव, गुंजा देवी, आर्यन सिंह, वंदना सिंह, धानमती देवी, सोमारी देवी, घुरहु गुप्ता, गुलजार सिंह, सुभावती गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पुलिस ने श्रद्धालुओं को कुचलकर भागने वाले ट्रेलर और उसके चालक को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बड़हलगंज के समीप से शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि देर रात चालक सहित ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें