एसपी ने बताया कि तलाशी में पहले आरोपी रतन विश्वकर्मा के पास से .32 बोर की एक पिस्टल और पांच कारतूस मिले। उसके पिट्ठू बैग से छह पिस्टल और सात देशी तमंचे बरामद हुए। दूसरे आरोपी रवि कुमार के पास से एक पिस्टल और छह कारतूस मिले। उसके बैग से पांच पिस्टल और छह तमंचे बरामद हुए। तीसरे आरोपी अभिषेक कुमार के पास .9 एमएम की पिस्टल और दो कारतूस मिले। उसके बैग से पांच .32 बोर की पिस्टल और छह देशी तमंचे बरामद किए गए।
इसे भी पढ़ें; यूपी में हुआ कमाल: भाजपा नेता ने घुटने की कराई एमआरआई, रिपोर्ट ब्रेन की मिली; गड़बड़ी से अटक गया इलाज
एसपी ने रतन विश्वकर्मा और रवि कुमार को भदौरा, थाना गहमर तथा अभिषेक कुमार को फुल्ली, थाना दिलदारनगर का निवासी बताया है। तीनों की उम्र करीब 19 से 20 वर्ष है। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन, 900 रुपये और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। एसपी के अनुसार, मामले में दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।