पुलिस ने की घेराबंदी
एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस टीम ने अब तक 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बिहार तक पहुंची है।
मुखबिर खास की सूचना पर प्रकाश में आए अभियुक्तगण समीर उर्फ इरफान निवासी कस्बा जमानियां, अरमान निवासी कसाई मोहल्ला जमानियां और शिवम कुमार मोहल्ला कस्बा जमानिया को चिन्हित किया। जमानियां और नगसर हाल्ट पुलिस टीम चेकिंग के दौरान पीली ट्विस्टर गाड़ी व रुपयों से भरे बैग के साथ समीर को गिरफ्तार किया।
लूटे गए बैग, पासबुक व आधार कार्ड के बारे पूछा गया तो उसने बैग में रखे पासबुक व आधारकार्ड को सुरहा मोड देवल पुलिया के पास फेंकने की बात कही, जिसे बरामद करने के लिए पुलिस उसे बताए गए स्थान की ओर पहुंची।
पुलिस के मुताबिक, अचानक उप निरीक्षक प्रेमनाथ श्रीवास्तव को धक्का देकर उनकी सरकारी पिस्टल छीन कर झाड़ियों की तरफ भागने लगा। साथ ही पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायर करने लगा। पुलिस टीम ने भी फायर किया तो बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया और उपचार के लिए सीएचसी भदौरा भेजा।