फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद साहब ने दिया था प्रेम और मोहब्बत का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व रविवार को जिले भर में अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने जगह-जगह झंडा, बैनर के साथ जुलूस निकाला तथा सार्वजनिक स्थलों, मदरसों, मस्जिदों आदि में जलसे का आयोजन किया गया। जलसों में कुरान पाक की आयतें पढ़ी र्गइं। पैगंबर साहब के अमन, चैन और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचा कर प्रेम, मोहब्बत पर जोर दिया गया। इस दौरान कई जगहों पर आकर्षक सजावट की गई थी।
विज्ञापन

शहर में टाउनहाल, बरबरहना, तुलसिया का पुल, मुस्तफाबाद, गोराबाजार, लंका चुंगी, सैयदबाड़ा, नखास, शेखपुरा सहित कई मुहल्लों से जुलूस निकाला गया। इस दौरान युवक हाथ में झंडा, बैनर आदि लेकर मुहम्मद पैगंबर साहब के सजदे कर रहे थे। टाउन हाल से दावते इस्लामी के बैनर तले निकाला गया । इस दौरान लोग नातिया कलाम पढ़ते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर अतीक अहमद राईनी, फरीद अख्तर कादरी, मुहम्मद समीर, अबू फखर खां, नेहाल अहमद, वजहुल कमर, निजामुद्दीन, अफजल हुसैन अत्तार आदि मौजूद रहे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार नगर तथा यूसुफपुर में बारावफात का जुलूस निकाला गया। इसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल हुए। मुहम्मदाबाद की जुलूस जामा मस्जिद मुहम्मदाबाद से शुरू होकर सदर रोड, तहसील तिराहा, हाटा रोड, यूसुफपुर बाजार होते हुए पुन: जामा मस्जिद पर आकर समाप्त हुई। यूसुफपुर जामा मस्जिद से निकला बारावफात का जुलूस जमालपुर, फाटक, यूसुफपुर बाजार, हाटा रोड, तहसील तिराहा, इलाहाबाद बैंक रोड होते हुए पुन: जामा मस्जिद यूसुफपुर पर आकर समाप्त हुआ। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार कमसार क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग अपने हाथों में झंडा-बैनर के साथ जुलूस निकालते हुए दिलदारनगर के रेलवे पार्क में इकठ्ठा हुए जहां जलसा आयोजित किया गया। नगर के विभिन्न अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण किया गया। जलसे की सदारत मौलाना रियाज हुसैन तथा संचालन मौलाना रहमत ने किया। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर मदरसा शमशिया रजाउल ओलूम पठान टोली से जुलूस निकाला गया जिसमें मोहम्मद साहब की याद में नाते पाक पढ़ते परंपरागत रास्तों से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर मोहम्मद अली खान, रेयाज अंसारी, बबलू खान, रुस्तम खान, मुश्ताक अंसारी, अनातुला खान, सैफ खान, मुस्तफा खान, रजा खान, आरिफ खान, वसीम अब्बासी आदि जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान उपजिलाधिकारी कासिमाबाद मंशाराम वर्मा, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महमूद सहित पुलिस फोर्स चक्रमण करती रही। जखनिया संवाददाता के अनुसार इस्लामी माह रबीउल अव्वल शरीफ की बारह तारीख पैगंबर-ए-आजम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम की यौमे विलादत (जन्मदिवस) का दिन है। जो पूरी दुनिया में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के रुप में मनाया जाता है। यह बात जखनिया के अलीपुर मदरा में बारावफात जुलूस के दौरान वक्ताओं ने कही। बारावफात के अवसर पर क्षेत्र की मस्जिदों में अलसुबह परचम कुशाई की गई। कुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी हुई। मिलाद शरीफ की महफिल सजी। जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलने का सिलसिला भी शुरू हो गया। जखनिया में शांतिपूर्ण ढंग से बारावफात का जलूस निकाला गया। सादात संवाददाता के अनुसार बाजार के मुसलमान भाइयों ने पूरे बाजार को गुब्बारे से सजाकर खुशियां मनाई और एक दूसरे से मिलकर भाईचारे की भावना का इजहार किया। सुहवल संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सुहवल, ढढ़नी, रमवल, पटकनिया, अंधारीपुर, मलसा, सोनवल आदि गावों में मस्जिदों से होकर जुलूस निकाला गया। जुलूस में आगे-आगे ऊंट, घोड़ा के अलावा वाहनों पर मक्का मदीना की झांकी लोगों को आकर्षित कर रही थी। इस अवसर पर एकराम खां, हाजी शाह, मोहम्मद सरदार खां, शफीक खां, एकराम, यूनुस खां, अनीस खां, शमशाद, शाह आलम, शाहनवाज, पप्पू खां, बबलू आदि उपस्थित थे। इसके अलावा जिले के बहरियाबाद, रेवतीपुर, बारा, जंगीपुर, बिरनो, भांवरकोल, सैदपुर, नंदगंज, खानपुर, औड़िहार, शादियाबाद, दुल्लहपुर, करीमुद्दीनपुर, भीमापार, करंडा, सेवराई आदि क्षेत्रों में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें