फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। स्थानीय थाने से कुछ दूरी पर रविवार की शाम तेज रफ्तार एक ट्रक ने वृद्ध को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। अस्पताल लाते समय रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

मालूम हो कि बारापुरी गांव निवासी गांव निवासी बंशीधर सिंह के पुत्र विजय शंकर सिंह (59) रविवार की शाम बाजार करने के लिए कासिमाबाद गए हुए थे। सामानों की खरीददारी करने के बाद पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान रसड़ा मार्ग पर थाना से कुछ दूरी पर फिसल कर गिर गए। इसी दौरान रसड़ा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का पिछला पहिया उनके कमर के ऊपर से आगे निकल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी घायल के परिजनों के साथ एंबुलेंस को दी। परिवार के लोग ग्रामीण के साथ एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिवार के लोग शव लेकर घर पहुंचे, कोहराम मच गया। परिवार के लोग दहाड़े मार कर चीखने-चिल्लाने लगे। मौजूद लोग उन्हें दिलासा देने में जुट गए। मृतक विजयशंकर सिंह मुहम्दाबाद दीवानी कचहरी सहित कासिमाबाद तहसील में मोहर्रिर का काम करते थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पन्नग भूषण ओझा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पुत्र प्रवीण कुमार सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें