फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र बोले, भाजपा के शासनकाल में बेरोजगारी चरम पर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामधारी पहलवान की 13 वीं पुण्यतिथि हनुमान सिंह महाविद्यालय के परिसर में सोमवार को मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने रामधारी पहलवान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि गाजीपुर जिले के लोग बधाई के पात्र हैं। प्रदेश में सफलता नहीं मिली लेकिन गाजीपुर ने पार्टी का परचम लहरा दिया। भाजपा के शासनकाल में बेरोजगारी चरम सीमा पर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण जहां एक तरफ सरकारी नौकरियां नहीं हैं वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट नौकरियां भी समाप्त हो रही हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गई है। महिलाएं भी घर से बाहर सुरक्षित नहीं हैं। हत्या, लूटखसोट, अपहरण की बाढ़ आ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पूर्वांचल के नौजवानों ने आजादी से लेकर सत्ता परिवर्तन में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। कहा कि मंगलवार से पूरे प्रदेश के तहसील मुख्यालयों पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, विधान परिषद सदस्य विजय यादव, जंगीपुर के विधायक डा. विरेंद्र यादव, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, कन्हैया यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, राजेश यादव, छोटेलाल यादव, सत्येंद्र यादव सत्या, राममूरत यादव, दिनेश सरकार, पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, फेकन यादव, भूपेंद्र यादव, सदानंद यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनू पहलवान ने की। कार्यक्रम के बीच में विजय लाल यादव एवं रजनीगंधा ने लोकगीत प्रस्तुत कर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें