फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: हत्या का मुख्य आरोपी व 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, लखनऊ एसटीएफ व सर्विलांस टीम ने की कार्रवाई

Tue, 05 May 2026 03:53 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

दीपक राजभर की हत्या की वारदात को अंजाम देकर पांच माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ एसटीएफ व सर्विलांस टीम को धरवार कला गांव के पास से सफलता मिली। 

 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद क्षेत्र के धरवार कला गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन से सोमवार की सुबह लखनऊ एसटीएफ व सर्विलांस टीम ने 50 हजार इनामी व दीपक राजभर हत्याकांड के मुख्य आरोपी संदेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पांच माह से हत्याकांड का मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।

विज्ञापन


प्रभारी कोतवाल सुरेश यादव ने बताया कि लखनऊ एसटीएफ प्रभारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव और सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित बालियान के नेतृत्व टीम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के तिराहे पर धरवार कला गांव के पास संदिग्धों की जांच की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर तिराहे पर मौजूद हत्यारोपी व 50 हजार के इनामी करंडा थाना के मल्लाह पुरवा निवासी संदेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। मालूम हो कि बीते 11 जनवरी की शाम 5.30 बजे बेलसड़ी निवासी दीपक राजभर नकाबपोश हत्यारों ने गोली मारकर हत्याकर दी थी। पुलिस मुख्य आरोपी संदेश चौधरी की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी फरार चल रहा था। प्रभारी कोतवाल सुरेश यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है आठ मामले
दीपक राजभर हत्याकांड के मुख्य आरोपी संदेश चौधरी के ऊपर विभिन्न थानों में आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे संदेश चौधरी के ऊपर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। मुख्य आरोपी संदेश चौधरी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। वहीं दीपक राजभर हत्याकांड के अन्य आरोपी को पुलिस ने पूर्व में ही सलाखों के पीछे भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें