फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षा में 152 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्राविधिक शिक्षा विभाग से संबद्ध डिप्लोमा इन फार्मेसी की विषम सेमेस्टर-वार्षिक परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गई है l राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज सहित 10 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों पर 2621 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था, लेकिन 152 अनुपस्थित रहे, जबकि 2469 ने परीक्षा दी। राजकीय पालीटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि उनके केंद्र पर 819 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे जिसमें 756 उपस्थित रहे जबकि 63 अनुपस्थित थे। फार्मेसी की परीक्षा आठ मई तक एवं 18 और 19 मई को होगी। इंजीनियरिंग की परीक्षा 11 मई से 6 जून तक संचालित होगी। प्रत्येक दिन दो पाली सुबह 9 से 12 एवं दिन में 2 से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षक बोर्ड की तरफ से नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नामित किया गया है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें