फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: फर्जी वेबसाइट से गाजीपुर के 500 से ज्यादा लोगों से साइबर ठगी, सरकारी कर्मचारी भी हुए शिकार

Sun, 10 Aug 2025 05:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में साइबर जालसाजों का हौसला इस कदर बुलंद है कि फर्जी वेबसाइट से 500 से ज्यादा लोगों से ठगी की। हैरान करने वाली बात है कि 40-45 फीसदी सरकारी कर्मचारी भी ठगी के शिकार हुए हैं। 
विज्ञापन
साइबर अपराधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जनपद में 500 से अधिक लोग फर्जी (फिशिंग) वेबसाइट के चक्कर में एक करोड़ रुपये से अधिक गंवा दिए हैं। यह वेबसाइट स्टार लिंक कंपनी ने नाम पर बनाई गई थी। इस वेबसाइट में मऊ समेत अन्य जनपदों के लोग भी ठगी के शिकार हुए। इनमें 40-45 फीसदी सरकारी कर्मचारी भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, अब वेबसाइट बंद होने पर सभी को ठगी का अहसास हुआ है। 

विज्ञापन


कुछ ने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। कुछ ने कम धनराशि और भागदौड़ के चलते थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मरदह निवासी राहुल ने बताया कि ठगों ने कई व्हाट्स एप ग्रुप बनाए थे, जिसके माध्यम से लोगों को जोड़ा जाता। वह जिस ग्रुप में सदस्य हैं, उसमें 865 लोग हैं। इसमें मऊ सहित आसपास के भी जिले के लोग शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें; वाराणसी पुलिस का एक्शन: लॉटरी के अड्डे पर छापेमारी कर संचालक समेत नौ को किया गिरफ्तार, पढ़ें- क्राइम की खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ग्रुप में एक व्यक्ति एक हजार रुपये निवेश पर सदस्य बनता था। एक व्यक्ति एक से अधिक रजिस्ट्रेशन करा सकता था। कंपनी हर दिन एक लिंक भेजती थी। इसे क्लिक करने पर लोगों को हर दिन अलग से एक रुपये से 70 रुपये तक बोनस मिलता था। 6 माह से यह खेल चल रहा था।पिछले सप्ताह ने कंपनी ने नई स्कीम निकाली। एक हजार रुपये निवेश करने पर कंपनी ने एक सप्ताह में 1500 रुपये देने का लालच दिया। 2 हजार रुपये जमा करने पर सप्ताह में सात से 8 हजार रुपये देने का वादा किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें