फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चेयरमैन पर जानलेवा हमला, सफारी सवार हमलावरों ने वाहन में मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान

Tue, 03 Feb 2026 12:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बांसडीह चेयरमैन पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने सफारी से पीछा करते हुए उनके वाहन में टक्कर मारी। पीड़ित चेयरमैन ने कोतवाली परिसर में पहुंचकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
टक्कर से वाहन क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर शहर कोतवाली के महाराजगंज निजी पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात सफारी सवार हमलावरों ने बांसडीह चेयरमैन के वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद जान से मारने की नियत से हमलावरों ने शहर तक उनका पीछा किया। पीड़ित चेयरमैन ने कोतवाली परिसर में पहुंचकर अपनी जान बचाई। फिलहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों को उनके वाहन नंबर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से पहचान करने में जुटी, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
बलिया जनपद के बांसडीह चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि रात में महाराजगंज स्थित निजी पेट्रोल पंप के पास सफारी में दो हमलावर सवार थे। हमलावरों ने स्कॉर्पियों में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद हमलावरों ने चालक को तीन से चार थप्पड़ मार दिए। जैसे ही विरोध करने का प्रयास किया हमलावरों ने गोली मारने की बात कही। 

इसे भी पढ़ें; UP: बसपा के पूर्व सांसद के वाहन की पुलिस ने की चेकिंग, अतुल राय ने पोस्ट कर लिखा 'मुझे कोई ताकत नहीं रोक सकती'
विज्ञापन


चालक वाहन लेकर शहर कोतवाली के तरफ भागा। इसके बाद भी सफारी सवार हमलावर पीछा करते रहे। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय साथ में बांसडीह व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि बांसडीह चेयरमैन की तहरीर पर सफारी सवार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही वाहन नंबर से ट्रेस करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें