फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चोरों ने दस लाख के आभूषण पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के धरवा गांव स्थित बंद पड़े एक मकान को चोरों ने रविवार को दिन में निशाना बनाते हुए आलमारी में रखा करीब दस लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। रात में घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी पीड़ित परिजनों को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि धरवा गांव निवासी गीता देवी पत्नी गुड्डू गुप्ता ने तहरीर दिया कि रविवार की सुबह घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ भांजे की सगाई में कैथवलिया गई थीं। जब रात करीब 8 बजे घर पहुंची और घर के मुख्य गेट का ताला खोलकर प्रवेश किया तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। बहू के कमरे में रखे अलमारी का लाॅकर तोड़कर चोरों ने करीब 10 लाख रुपये का आभूषण पर हाथ साफ कर दिया है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें