फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से गाजीपुर- मैनपुर प्रमुख मार्ग बंद, आवागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर पाइप लाइन बिछाने के चलते गाजीपुर नगर के पीजी कालेज चौराहे से मैनपुर और करंडा को जाने वाला प्रमुख मार्ग करीब तीन माह से बंद होने से आवागमन बाधित है। ऐसे में दो किमी घूमकर लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। जिससे जिला अस्पताल और रीवर बैंक कॉलोनी में आए दिन जाम की दुश्वारियां आवागमन करने वालों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न वार्डों में सीवर पाइप लाइन का जाल बिछाया जा रहा है। पीजी कालेज से आदर्श बाजार तक करीब तीन माह से सीवर पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है। ऐसी स्थिति में गाजीपुर-मैनपुर-करंडा प्रमुख मार्ग बंद होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। राहगीरों एवं करंडा जाने वाले लोगों को जिला अस्पताल-हाथीखाना और कांशीराम आवास होकर दो किमी घूमकर जाना पड़ रहा है। इसके अलावा रीवर बैंक कॉलोनी होकर कांशीराम आवास होकर लोगों को आना-जाना पड़ता है। ऐसे में आए दिन जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी जिला अस्पताल तक पहुंचने वाले मरीजों को उठानी पड़ती है। स्थिति तो यह है कि घंटों जाम में वाहन फंसने से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें