फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Lok Sabha Result: गाजीपुर लोकसभा सीट से अफजाल अंसारी की हुई जीत, भाजपा के पारसनाथ राय को मिली हार

Tue, 04 Jun 2024 05:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर में सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी जीत गए हैं। वे लगातार दूसरी बार यहां से सांसद बने। भाजपा के पारसनाथ राय को अफजाल अंसारी ने शिकस्त दी।  
विज्ञापन
Ghazipur Lok Sabha Result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले से सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे अफजाल अंसारी लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर सांसद बने। अफजाल अंसारी 124266 वोटों से जीत हासिल की है। भाजपा के पारसनाथ राय से अफजाल अंसारी मतगणना की शुरुआती दौर से ही आगे चल रहे थे।  

विज्ञापन


गाजीपुर लोकसभा सीट की मतगणना सुबह सात बजे जंगीपुर स्थित नवीन मंडी में शुरू हुई। पहले चक्र से ही सपा ने जो बढ़त बनाई, वह आखिरी तक बनी रही। सपा के अफजाल अंसारी एक लाख 24 हजार 266 वोट से भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय को मात दी।  

जीत के बाद अफजाल अंसारी बंशीबाजार स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ खुशी जाहिर किया। मतगणना के दौरान मतगणना स्थल के आस-पास सुरक्षा की व्यवस्था सख्त रही। बैरिकेडिंग के अंदर किसी भी पार्टी के समर्थकों एवं राजनीतिक दलों के नेताओं के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

Ghazipur Lok Sabha Result - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2019 में बसपा की सीट पर बने थे सांसद
2024 के आम चुनाव में बाहुबली अफजाल अंसारी ऐसे प्रत्याशी रहे, जो पाला बदलकर इस चुनाव में खम ठोक रहे थे और उन्होंने आखिर में जीत दर्ज कर ली। अफजाल 2019 के चुनाव में गाजीपुर सीट से बसपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। मगर इस बार वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते हैं। 

2019 के आम चुनाव में अफजाल अंसारी ने भाजपा के मनोज सिन्हा को 119392 मतों से परास्त किया था। अफजाल को 566282 वोट मिले थे जबकि मनोज सिन्हा को 446690 वोट हासिल हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें