फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, गर्दन में घुस गया था लोहे का एंगल, दूसरे की हालत गंभीर; मचा कोहराम

Sun, 02 Jun 2024 09:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

बहादुरगंज कस्बा के पक्का अहाता निवासी अब्दुल मलिक (20) पुत्र निजामुद्दीन व अलतमा (18) पुत्र रियाजुल हक बाइक से मऊ गए थे। लौटते समय सिउरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने जैसे ही पहुंचे, सामने से आ रही बाइक सवार से टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के सिउरा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने बहादुरगंज-मऊ मार्ग पर रविवार की देर शाम दो बाइक सवार युवक सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। एक युवक दूर जा गिरा। जबकि बाइक चला रहे युवक की गर्दन में ई-रिक्शा पर लदे लोहे का एंगल घुस गया।

विज्ञापन
Trending Videos

इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल युवक की गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक इस घटना की जानकारी अभी पुलिस को नहीं हुई थी।

बहादुरगंज कस्बा के पक्का अहाता निवासी अब्दुल मलिक (20) पुत्र निजामुद्दीन व अलतमा (18) पुत्र रियाजुल हक बाइक से मऊ गए थे। लौटते समय सिउरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने जैसे ही पहुंचे, सामने से आ रही बाइक सवार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बगल से लोहे का इंगल लेकर जा रहे एक ई-रिक्शा पर दो युवक जा गिरे।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बाइक चालक अब्दुल मलिक की गर्दन में ई-रिक्शा पर लदा एंगल घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे बैठा अलतमा भी बाइक से छिटक कर दूर गिरने से घायल है। तत्काल दोनों को मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर इलाज के दौरान अब्दुल मलिक की मौत हो गई। अलतमा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बाइक चालक के सिर में हेलमेट नहीं था। पीछे बैठा अलतमा हेलमेट लगाया था। अगर अब्दुल मलिक भी हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जिंदगी बच जाती। मृतक अब्दुल मलिक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें