फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर सरकार की प्राथमिकता में शामिल

Thu, 12 May 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
जंगीपुर विस उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के समर्थन में अंधऊ में चुनावी सभा संबोधित करते मंत्री शिवपाल यादव
विज्ञापन
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को कहा कि यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री मौन रहते थे, लेकिन वर्तमान प्रधानमंत्री सिर्फ बोलते रहते हैं। वह काम कुछ नहीं करते। काला धन वापस लाकर लोगों के अच्छे दिन लाने का वादा जुमला ही साबित हुआ। कहा कि इटावा, मैनपुरी की तरह गाजीपुर भी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। गाजीपुर को गोद लिए जाने के बाद संबंध और घनिष्ठ हो गया है। लोक निर्माण मंत्री जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सपा उम्मीदवार किसमतिया देवी के समर्थन में अंधऊ में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


 केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लोक निर्माण मंत्री ने कहा      कि नौजवानों को रोजगार देने     और चीन से अपनी जमीन वापस लाने जैसे वादे खोखले ही         साबित हुए। मंत्री ने बुंदेलखंड के लोगों को पानी उपलब्ध कराने      के नाम पर खाली टैंकर भेजने      के लिए केंद्र सरकार की निंदा की। कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की प्यास बुझाने में सक्षम है।
इस दौरान वह कांग्रेस पर भी बरसे। कहा कि दोनों दल जनता को बरगला रहे हैं, लेकिन जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उसे तीन वर्ष में पूरा कर दिखाया। सपा सरकार ने किसी भी जाति, धर्म एवं वर्ग के लोगों से भेदभाव नहीं किया। कहा कि गाजीपुर को उनकी ओर से गोद लिए जाने के बाद संबंध और घनिष्ठ हो गया है। कहा कि यह उपचुनाव पार्टी के लिए प्रतिष्ठा बन चुका है।
विज्ञापन


इसलिए चुनाव में सपा का परचम लहराना होगा। इस अवसर पर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षामंत्री बलराम यादव, बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी, धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री विजय मिश्र, महिला कल्याण मंत्री शादाब फातिमा, पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, सपा प्रत्याशी किसमतिया देवी, पूर्व मंत्री नारद राय, अंबिका चौधरी, रामदुलार राजभर, पूर्व मंत्री यशवंत सिंह, पूर्व विधायक संग्राम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र यादव रहे। वहींं विधायक सुभाष पासी, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, राधेमोहन सिंह, रामजतन राजभर, लीलावती कुशवाहा, सुमन यादव, डॉ. सानंद सिंह, प्रदेश सचिव प्रमोद मौर्य, जयकिशन साहू, हैदर अली टाइगर, अरुण श्रीवास्तव,

विजयलाल यादव, काशीनाथ यादव, रामसुंदर दास, रामवृक्ष यादव, शैलेंद्र यादव, संगीता यादव, बलिया के जिला महासचिव मनोज सिंह की मौजूदगी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा और संचालन सदानंद यादव ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें