फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ के बाहर रहेंगे सभी एजेंट

Thu, 12 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में जंगीपुर विधान सभा के उपचुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते सामान्य प्रेक्षक।
विज्ञापन
जंगीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान वाले दिन सभी एजेंट बूथ से बाहर रहेंगे। इतना ही नहीं उनके पास न तो वोटर लिस्ट होगी और न ही मोबाइल। जबकि प्रत्याशी के साथ वाहनों के काफिले में सिर्फ तीन वाहनों को ही अनुमति मिलेगी। उक्त बातें बुधवार को सामान्य प्रेक्षक शिवासन मुगराजा ने जिला पंचायत सभागार में जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कही।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी संजय खत्री ने कहा कि बूथ पर पूरी गोपनीयता बरती जाएगी। कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को एक मोबाइल नम्बर दिया गया  है जिसपर पोल शुरू होने तथा हर दो घण्टे पर वोटों का प्रतिशत एससमएस के जरिए भेजना है। खत्री ने कहा कि ईवीएम मशीन की ट्रेनिंग प्रत्येक दशा में सबको कराना  जरूरी है। एक ईवीएम मशीन से 14 लोगों को ट्रेनिंग दी जायेगी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को अंदर न जाने दें। इसका सख्ती से पालन किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी गाड़ी में सभी अवश्यक  सामाग्री रखें जिससे आवश्यकता पड़ने पर दिया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्हें एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन अलग से दी जायेगी।  

पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने  बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ फोर्स दी जायेगी। हर मतदान केंद्र पर चार पैरामिलेट्री या पीएसी के जवान और दो कांस्टेबल कुल  तैनात होंगे। थानाध्यक्षों को1            0 बूथ सौंपे गए हैं। वे बूथों पर चक्रमण करते रहेंगे। एजेंटों की वीडियो  रिकार्डिंग कराई जाएगी।  बैठक में अपर जिलाधिकारी आनन्द कुमार शुक्ल, मुख्य विकास  अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी आरके पांडेय तथा सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं  मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें