फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सूत्री मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें वर्षों से लंबित तीन सूत्री मांगों के अब तक पूरा न होने पर रोष व्यक्त किया गया। सरकार को चेतावनी दिया कि यदि अतिशीघ्र मांगें पूरी नहीं की जाती है तो सचिव समस्य शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सूर्यभान राय ने कहा कि सचिवों की योग्यता इंटरमीडिएट से बढ़ाकर स्नातक तथा अधिमानी योग्यता सीसीसी के स्थान पर ओ लेवल कंप्यूटर किया जाए। वेतनमान 5200 से 20200 में ग्रेड पे 2000 के स्थान पर ग्रेड पे 2800 किया जाए। 10 वर्ष, 16 वर्ष तथा 26 वर्ष पर हमें पदोन्नति कर दिया जाए। यदि अपरिहार्य कारणों से पदोन्नति नहीं हो पाती है तो हमें पदोन्नत पद का वेतनमान दिया जाए तथा पदोन्नत पदों पर 30 प्रतिशत भर्ती पदोन्नति से की जाए। कहा इन मांगों को समर्थन में पिछले वर्ष दोनों संवर्गों के प्रांतीय अध्यक्ष ने लखनऊ में आमरण तक कियाथा, जिसके बाद शासन द्वारा गठित समिति से प्रांतीय पदाधिकारियों की वार्ता एवं उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर शैक्षिक योग्यता स्नातक तथा ग्रेड पे 2800 करने पर सहमति प्रदान की, लेकिन 15 माह बीतने के उपरांत भी आज तक शासनादेश निर्गत नहीं किया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहा कि लाभार्थियों द्वारा धन प्राप्त कर आवास, शौचालय समयाअंतर्गत पूर्ण न कराने पर बिना सचिवों से स्पष्टीकरण प्राप्त किए, बिना उनका पक्ष सुने उन पर प्राथमिकी दर्ज करा दी जा रही है। आवास, मनरेगा, शौचालय आदि योजनाओ में व्यावहारिक पक्ष की अनदेखी कर सचिवों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर राजकुमार यादव, पवन पांडेय, कंचन कुमार जायसवाल, धनंजय यादव, दीपक कन्नौजिया, सुनील सिंह, मनोज यादव, विनित राय, रामयन यादव, धर्मेन्द्र यादव, फैज अहमद, रामजतन सिंह, प्रभाकर पांडेय, बैजनाथ तिवारी, रमेशचंद्र, रमाकांत सिंह, श्याम जी सैनी, संगीता कुशवाहा, पूजा जायसवाल, निर्मता, अजयप्रकाश, अशोक यादव, महिमा तिवारी, आनंदिता, सुशीला आदि उपस्थित थे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे, शिक्षक नेता अनंत सिंह, सुभाष सिंह ने आंदोलन को समर्थन प्रदान किया। संचालन पवन पांडेय ने किया।
विज्ञापन

ी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें