फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: असम से सुल्तानपुर जा रहा 1.60 करोड़ का गांजा बरामद, दो सगे भाई अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2024 08:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर ।

सार

गाजीपुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। असम से सुल्तानपुर जा रहा कंटेनर में भरा एक करोड़ 60 लाख का गांजा बरामद किया गया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम से सुल्तानपुर कंटनेर में जा रहा एक करोड़ 60 लाख का गांजा भांवरकोल पुलिस और सर्विलांस की टीम ने सोमवार की रात बरामद कर लिया। मामले में दो सगे भाई अंतरराज्यीय तस्कर भी गिरफ्तार किए गए। बोरियों के गट्ठर में प्लास्टिक के कैरट से ढककर छह क्विंटल 40 किलो गांजा छुपाकर ले जा रहे थे। वाहन की नंबर प्लेट भी फर्जी है। मंगलवार को एसपी डॉ. ईरज राजा ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भांवरकोल थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे एक्जिट प्वाइंट पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उधर, स्वाट प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह को सूचना मिली कि बिहार की तरफ से एक कंटेनर आ रहा है, जिसमें गांजा है। सूचना पर सक्रिय हुई स्वाट टीम ने भांवरकोल थानाध्यक्ष को जानकारी देकर टोल प्लॉजा के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान कंटेनर दिखाई दिया। उसे रोककर जांच की गई तो छह क्विंटल 40 किलो गांजा बरामद हुआ।

विज्ञापन


वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम वाराणसी जनपद के राजातालाब थाना के वीरसिंहपुर गांव निवासी विष्णु पाठक और रविशंकर पाठक बताया। तस्करों ने पुलिस को बताया कि कंटेनर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बोरियों के गट्ठर में प्लॉस्टिक के कैरट से ढककर गांजा तेजपुर रोड असम से लाकर सुल्तानपुर के कुड़ेभार में बेचने ले जा रहे थे।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी 
कंटेनर से गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार दोनों तस्कर सगे भाई हैं। जल्द ही पूरे गैंग का पर्दाफाश किया जाएगा। तस्करों के पास से मिले सामान की छानबीन की जा रही है। -डॉ. ईरज राजा, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें