फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो से तीन घंटे पर एक सेमी बढ़ रही गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गंगा नदी का जलस्तर प्रत्येक दो से तीन घंटे पर एक सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। रविवार को सुबह नौ बजे गंगा का जलस्तर 57.680 मीटर दर्ज किया गया। दोपहर में तीन बजे गंगा का जलस्तर 57.790 मीटर रहा। गंगा के जलस्तर में बढ़ाव होने से तटवर्ती इलाकों के लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से रेवतीपुर क्षेत्र के हसनपुरा, वीरउपुर, अठहठा, नसीरपुर, नरायणपुर, कल्याणपुर, नगदीलपुर आदि इलाकों के लोग चिंतित नजर आ रहे हैं। उनकी चिंता की वजह यह है कि गंगा नदी में बाढ़ आने पर जिले में सबसे पहले इन्हीं क्षेत्रों में तेजी से पानी पसरता है। ऐसे में इनको अपने आशियाने, मवेशियों और खेती की चिंता सताए जा रही है। दूसरी तरफ जिला प्रशासन गंगा नदी के जलस्तर पर अपनी नजर बनाए हुए है। इस संबंध में केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी मेराजुद्दीन ने बताया कि गंगा का जलस्तर प्रत्येक दो से तीन घंटे पर एक सेमी बढ़ रहा है।
000000
बाढ़ आने पर गांव में काफी नुकसान होता है। बीते वर्ष 2022 में बाढ़ आने के कारण ग्रामीणों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा था। इस बार गंगा का बढ़ता जलस्तर ग्रामीणों को डरा रहा है। हर कोई संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर आशंकाओं से घिरा हुआ है।- दीनबंधु राय, पूर्व ग्राम प्रधान हसनपुरा
विज्ञापन

000000
ईश्वर से प्रार्थना है कि इस बार बाढ़ न आए। बाढ़ आने पर कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी सताता रहता है। जब-जब बाढ़ आता है, तब-तब ग्रामीणों का काफी नुकसान होता है।- उपेंद्र यादव, वीरउपुर
00000
जब वर्ष 2022 में बाढ़ का पानी आया था तो रेवतीपुर-नगदीलपुर मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया था। इसके कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था। बाढ़ के कारण लोगों को अपनी झोपड़ियों को हटाना पड़ गया था।- राहुल यादव, नगदीलपुर
000000
रेवतीपुर क्षेत्र के कई गांव बाढ़ग्रस्त इलाकों में आते हैं। ऐसे में जब ग्रामीणों को गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की सूचना मिल रही है तो वे परेशान हो जा रहे हैं। उन्हें खेती की चिंता सता रही है। क्षेत्र के अधिकांश लोगों की आजीविका खेती और पशु पालन है। - रवि राय, बहोरिक राय पट्टी रेवतीपुर।
00000
बस्ती के लोग परेशान
गहमर। गंगा का बढ़ता हुआ जलस्तर लोगों को डरा रहा है। गांव के नरवा घाट पर गंगा का पानी अब घाट को अपनी आगोश में लेने के मुहाने पर है। गंगा किनारे स्थित बबुरहनी बस्ती के लोग भी काफी परेशान हो रहे हैं। दूसरी तरफ कर्मनाशा का जलस्तर भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें