फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गोवंश तस्करी गैंग पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, बना गैंग चार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। गोवंश तस्करी में लिप्त एक संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की ओर से गैंग चार्ट को मंजूरी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

शादियाबाद थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि सहेड़ी निवासी दिनेश बिंद के नेतृत्व में सक्रिय यह गिरोह अपने सदस्यों के साथ मिलकर गोवंश तस्करी जैसे अपराधों के जरिए आर्थिक लाभ अर्जित करता था। गिरोह के सदस्य विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संगठित तरीके से अवैध गतिविधियों को अंजाम देते थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरोह के आतंक के कारण क्षेत्र में भय का माहौल था। आम लोग इनके खिलाफ शिकायत करने या गवाही देने से कतराते थे। ऐसे में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरोह पर प्रभावी अंकुश लगाने की कोशिश की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि 28 अगस्त 2025 को चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन में गोवंश तस्करी का मामला सामने आया था। उस दौरान पुलिस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसका साथी भाग गया था। उसी प्रकरण को आधार बनाते हुए गिरोह की गतिविधियों की जांच की गई। थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने बताया कि सहेड़ी निवासी दिनेश बिंद और चंदौली के धीना थाना के लखईपुर निवासी ओसियर बिंद के खिलाफ गैंगस्टर के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें