पत्रकार वार्ता करते एमएलसी विशाल सिंह चंचल। संवाद
गाजीपुर। भारत सरकार के 11 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने विकास भवन के सभागार में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने बताया कि जिले में 208.85 करोड़ से मेडिकल काॅलेज की स्थापना की गई। 9.99 करोड़ से स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय नर्सिंग काॅलेज की स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि वाराणसी-गोरखपुर हाईवे के चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण का कार्य कराया गया।
जिले में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है इसके निर्माण के बाद एनएच-29 एवं एनएच-19 से सीधे जुड़ जाएंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत 35 किमी एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया गया है। राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना में 169160 लाभार्थियों को 15291.08 लाख की धनराशि से पेंशन प्रदान की गई। आयुष्मान कार्ड योजना के तहत 1496242 लक्ष्य के सापेक्ष 892409 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। व्यक्तिगत शौचालय 572355 तथा 1229 सामुदायिक शौचालय का निर्माण अब तक किया जा चुका है। जिले में 695 पंचायत भवनों का निर्माण कराया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत स्वीकृत 14972 के लक्ष्य के सापेक्ष 14756 आवासों को पूरा करा लिया गया है। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, ब्लाॅक प्रमुख राजन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक आदि मौजूद थे।