फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फ्यूचर स्टार स्पोर्ट्स अकादमी 3-1 से जीता

विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में आयोजित एआईएफएफ यूथ लीग में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में रविवार को एआईएफएफ यूथ लीग के तहत कुल दो मुकाबले खेले गए। फ्यूचर स्टार स्पोर्ट्स अकादमी ने 3-1 से जीत दर्ज की
विज्ञापन

अंडर-16 में इंटर काशी और इंफोकस फुटबॉल अकादमी कोलकाता के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। इसमें इंफोकस अकादमी की तरफ से मैच के 12वें मिनट में रणजीत घोष ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। मध्यांतर तक इंफोकस अकादमी मैच में 1-0 से आगे रही। दूसरे हॉफ के 57वें मिनट में इंटर काशी के अभिजीत ने गोलकर स्कोर 1-1 कर दिया। निर्धारित समय के खत्म होने पर दोनों टीमों का स्कोर 1-1 रहा।
वहीं, अंडर-14 आयु वर्ग में हुए दूसरे मुकाबले में फ्यूचर स्टार स्पोर्ट्स अकादमी ने 3-1 से जीत दर्ज की। इस मौके पर एएसडीएम विनोद जोशी, जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मोहम्मद मोइन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें