गोंडा के नंदिनी नगर में शनिवार को राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती फेडरेशन कप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन-ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें जिले के बड़हरा गांव की रहने वाली पहलवान फ्रीडम यादव का चयन किया गया है। वह 62 किलो में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
रामकरन इंटर कॉलेज के खेल अध्यापक राम आशीष यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आठ एवं नौ मार्च को आयोजित की जाएगी। फ्रीडम राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी हैं और नेताजी मुलायम सिंह रामकरन दादा स्पोर्ट्स एकेडमी ईशोपुर की ब्रांड एंबेस्डर भी हैं। उनकी इस कामयाबी पर पिता प्यारेलाल यादव एवं माता अंजनी सहित अन्य शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।