फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः नहर किनारे मिले दुर्लभ प्रजाति के चार सफेद उल्लू, देखने वालों की लगी भीड़

Wed, 01 Dec 2021 08:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में बरेसर नहर पुलिया के पास बुधवार की  विलुप्त हो रही दुर्लभ प्रजाति के उल्लू के चार बच्चे मिले। कुत्ते उन पर झपटने के लिए दौड़े लेकिन लोगों ने भगाकर इनकी जान बचाई। 
विज्ञापन
गाजीपुर में दुर्लभ प्रजाति के उल्लू का परीक्षण करते पशु पालन विभाग के डॉ संतोष कुमार। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में बुधवार की दोपहर  बारह बजे विलुप्त हो रही दुर्लभ प्रजाति के उल्लू के चार बच्चे मिले। पशुपालन विभाग की टीम ने मेडिकल के बाद उन्हें वन विभाग को सुपुर्द कर दिया। जमानिया स्टेशन बाजार  बरेसर नहर पुलिया के पास विलुप्त हो रहे दुर्लभ प्रजाति के सफेद उल्लू के चार बच्चे मिले।

विज्ञापन


कुत्ते उन पर झपटने के लिए दौड़े लेकिन लोगों ने भगाकर इनकी जान बचाई। उन्हें देखने के लिए भीड़ जुट गए। इसके बाद नगर स्थित पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार एवं पैरावेट रामानुज ने उल्लू के बच्चों का परीक्षण किया। इसके बाद उन्हें पशु चिकित्सालय ले गए।

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि सफेद उल्लू के बच्चे दुर्लभ प्रजाति के हैं। इनके यहां मिलने का मतलब है कि यहां का माहौल और जलवायु इनके माकूल है। बताया कि परीक्षण में सभी उल्लू स्वस्थ पाए गए हैं। इन्हें वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें