जमानिया रेलवे स्टेशन के लूप लाइन में खड़ी आरएमसी सकलडीहा मालगाड़ी के सुबह करीब 8.50 बजे सकलडीहा रवाना किए जाने के दौरान पीछे के चार चक्के बेपटरी हो गए। रेलवे के एआरटी ने मालगाड़ी को पटरी पर चढ़ाकर ट्रेन को करीब 11.45 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया।
स्थानीय स्टेशन पर दो दिनों से रेलवे का सामान ले कर लूप लाइन में खड़ी आरएमसी सकलडीहा मालगाड़ी को सुबह करीब 8.44 बजे सकलडीहा रेलवे स्टेशन की ओर जाने का निर्देश मिला। जिस पर लूप लाइन से ट्रेन चली और करीब 8.55 बजे मालगाड़ी के चार पहिए पटरी से उतर गए। इसकी सूचना चालक ने पैनल रूम को दी। रेलवे प्रशासन की एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ टीम) को घटना की सूचना दी गई। पंडित दीनदयाल स्टेशन से एआरटी पहुंची और मालगाड़ी को पुन: पटरी पर किया। इसके बाद मालगाड़ी सकलडीहा के लिए रवाना हुई।
इस संबंध में यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि रेलवे का सामान लेकर मालगाड़ी सकलडीहा की ओर निकली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उसे चार पहिये पटरी से उतर गये। इसके जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मालगाडी में कुल 21 बोगी थी। इसमें 18 पर सामान लदा था, जबकि तीन खाली था। लूप लाइन पर घटना होने की वजह से कई ट्रेन प्रभावित हुई। स्टेशन प्रबंधक गणेश सिंह ने बताया कि इस बीच स्थानीय स्टेशन पर किसी ट्रेन का ठहराव नहीं थी। ठीक होने के बाद पटना से पूना जाने वाली 17609 करीब 3.30 बजे 12355 पटना जम्मूतवी एक्सप्रेस भी 3. 29 मिनट देर से डीडीयू स्टेशन पहुंची। उन्होंने बताया कि तीन बोगी को अलग किया गया और मालगाड़ी को आगे बढ़ा दिया गया। एआरटी जब मालगाड़ी के पहिये को पटरी पर चढ़ा देगी तो उन बोगियों को लूप लाइन में खड़ा कर दिया जाएगा।