फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीपुर थाना क्षेत्र के हसनापुर (सआदतपुर) गांव में मंगलवार की देर रात खेत में सिंचाई करते समय एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताते हुए पुलिस को घटना की जानकारी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी छोटेलाल राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके बड़े भाई मुन्नीलाल राम (51) देर रात गेहूं की सिंचाई के लिए खेत में गए थे। सिंचाई करते समय ठंड लगने से उनकी तबीयत खराब हो गई। आस-पास के लोग जब-तक पहुंचते उनकी मौके पर ही गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए और शव लेकर घर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें