फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी भी बाढ़ के पानी से घिरे हैं कई गांव

Tue, 06 Sep 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
Assam floods 5 - फोटो : pti
विज्ञापन
स्थानीय ब्लॉक के अभी भी कई गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। संक्रामक बीमारियों ने भी तेजी से इन गांवों में अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। ज्ञानपुर गांव के लगभग आधा दर्जन और सियाड़ी गांव के करीब चार से पांच लोगों को संक्रामक बीमारियों ने अपनी चपेट में ले लिया है। एक सप्ताह से संक्रामक बुखार से पीड़ित चल रही ज्ञानपुर गांव निवासी एक युवती ने शुक्रवार की देर रात दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इसके बावजूद विभाग की ओर से इन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में न तो जीवन रक्षक दवाओं का वितरण किया गया और न ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बीमार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को संक्रमाक बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 102 बाढ़ चौकियां बनाई गई थी। इन चौकियों पर एक चिकित्सक के साथ पांच स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया था। साथ ही विभाग की ओर से दावा किया गया था कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बनाई गई चौकियों पर तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से बाढ़ पीड़ितों में क्लोरीन की गोली, जीवन रक्षक दवा और छिड़काव के लिए ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया जा रहा है लेकिन स्थानीय ब्लॉक के ज्ञानपुर गांव, सियाड़ी, सुरनी, आलापुर, लालपुर, वीरभानपुर, सरदरपुर, बलियरिया, मसौनी सहित कई गांव आज भी बाढ़ के पानी से पूरे तरह से घिरे हुए हैं। यहीं नहीं ज्ञानपुर और सियाड़ी गांव में संक्रमक बीमारियों ने तेजी से पांव पसारना भी शुरू कर दिया है।

संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से जहां ज्ञानपुर निवासी विजय राम की पुत्री शोभा कुमारी (20) वर्ष कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रही थी। गांव के चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिरे होने के चलते परिजन बुखार पीड़ित को चिकित्सकों को नहीं दिखा पाए। इसके चलते युवती की शुक्रवार को मौत हो गई। वहीं इसी गांव के प्रवीण कुमार (12) वर्ष, विकास (13) वर्ष, अश्वनी (9) वर्ष, आशुतोष (11) वर्ष, बद्रीनाथ (45) वर्ष, पिंकी (15) वर्ष संक्रामक बुखार से लगभग एक हफ्ते से पीड़ित चल रहे है।
विज्ञापन


जबकि सियाड़ी गांव के करीब पांच लोगों को संक्रामक बीमारी ने अपने चपेट में ले लिया है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि जानकारी देने के बावजूद भी गांव के नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह से मौन बने हुए हैं। इस संबंध में एसीएमओ डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि गांव में पहुंचने का रास्ता नहीं होने के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव तक नहीं पहुंच पा रही है। ज्ञानपुर गांव में संक्रामक बीमारी फैलने की जानकारी हुई है टीम भेजकर सभी पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें