फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र पर लगा 20 एमवीए के ट्रांसफार्मर में लगी आग, तीन घंटे बाद बुझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर आपूर्ति के लिए लगाए गए 20 एमवीए के ट्रांसफार्मर में सोमवार की सुबह पांच बजे अचानक आग लग गई। इस दौरान धूं-धूंकर ट्रांसफार्मर जले लगा। कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड के चार वाहन तीन घंटे बाद आग पर काबू पा सकें। आग लगी के चलते सभी उपकेंद्रों की आपूर्ति पांच घंटे तक बाधित रही। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

कासिमाबाद बाजार में बिजली आपूर्ति के लिए 132 केवीए का विद्युत उपकेंद्र स्थापित है, सोमवार की सुबह उपकेंद्र में लगाए गए 20 केवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उपकेंद्र के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुए, इस दौरान घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर जिला मुख्यालय फायर ब्रिगेड की दो, मोहम्मदाबाद और रसड़ा से फायर ब्रिगेड की एक-एक गाड़ी मौके पर पहुंची, फायर ब्रिगेड के प्रयास पर करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने पर उपकेंद्र के साथ विभाग के अधिकारियों ने राहत राहत की सांस लिया। आग लगने के दौरान सभी फीडरों को बंद कर दिया था। आग बुझने के पांच घंटे बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी करने में विभाग जुटा है। बात करने पर अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने बताया आग लगने के कारणों जानने के लिए जांच कमेटी गठित की गई है। बोले ट्रांसफार्मर जलने से विद्युत आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आपूर्ति पूर्व की भांति होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें