गाजीपुर। शहर कोतवाली में सोमवार को मरदह गांव निवासी लक्ष्मी वर्मा ने आभूषण चोरी करने का आरोप लगाते हुए मौसी सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि वह गांव से शहर के नखास मोहल्ले की रहने वाली मौसी बेबी वर्मा के घर शादी में शामिल होने पहुंची थी। बीते 28 अप्रैल को अपने पहने हुए आभूषणों को उतार कर बैग में रख बाहर सामान लेने चली गई। वापस लौटने पर बैग से सारे आभूषण गायब थे।
इस दौरान वहां मौजूद मौसी बेबी वर्मा, उनकी पुत्री नेहा वर्मा और पुत्र त्रिभुवन वर्मा से इसके बारे में पूछने पर सभी मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद मुझे और पति विक्की वर्मा को भी जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि, पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।