फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रापर्टी डीलर गणेशदत्त और उसके साले पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। क्या तुम नहीं जानते हो कि मुख्तार अंसारी गैंग का हूं... कहते हुए गाली देकर प्रापर्टी डीलर गणेशदत्त मिश्रा और उसके साले अनुराग पांडेय ने भगा दिया। इसके पूर्व पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रापर्टी डीलर और उसके साले ने दस लाख के चेक पर हस्ताक्षर करा लिया था। यह आरोप अधिवक्ता रविकांत पांडेय ने लगाते हुए दो फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि शादियाबाद थाना नेवादा दुर्गविजय राय निवासी पीड़ित अधिवक्ता रविकांत पांडेय ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि वह जिला न्यायालय में विधि व्यवसाय करते हैं। उनका गांव जिला मुख्यालय से काफी दूर है और वह शहर में मकान बनवाने के लिए भूमि की तलाश कर रहे थे। इसी बीच उनकी मुलाकात प्रापर्टी डीलर गणेशदत्त मिश्रा से हुई। उसने कहा कि मेरे पास शहर में चारों तरफ भूमि है। पसंद आने पर बैनामा कर देंगे। रविकांत को चंदननगर में एक भूमि पसंद आई तो प्रापर्टी डीलर ने अग्रिम के रूप में सात लाख रुपये की मांग की और शेष धनराशि 1.50 लाख जमीन बेचने के बाद देने की बात हुई थी। पीड़ित ने बताया कि विभिन्न तिथियों पर स्वंय, पत्नी और पिता के खाते से आरटीजीएस के माध्यम से गणेशदत्त मिश्रा और उसके कहने पर उसके साले अनुराग पांडेय के खाते में धनराशि भेज दी थी। बीते 18 जनवरी की शाम गणेशदत्त मिश्रा ने चंदननगर स्थित निवास पर चेक लेकर बुलाया। वहां पहुंचने पर उसका साले अनुराग पांडेय और गणेशदत्त मिश्रा ने पिस्टल दिखाकर 10 लाख रुपये के चेक पर हस्ताक्षर और सादे स्टांप पर अंगूठा लगवाया व हस्ताक्षर भी कराया। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर प्रापर्टी डीलर चंदननगर कॉलोनी निवासी गणेशदत्त मिश्रा और मऊ के सरायलखंसी थाना के रेकवारेडीह निवासी अनुराग पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर ली गई है।
अधिवक्ता की तहरीर पर प्रापर्टी डीलर गणेशदत्त मिश्रा और अनुराग पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर ली गई है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है। - शेखर सेंगर, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें