फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती जिलों से अन्य राज्यों के कृषकों को उर्वरकों का विक्रय न किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वर्तमान में रबी सीजन की फसलों की बुआई का कार्य प्रारंभ हो चुका है। किसानों की तरफ से बुवाई के समय प्रयोग के लिए फास्फेटिक उर्वरकों का तेजी से क्रय किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सीमावर्ती जिलों से अन्य राज्यों के कृषकों को उर्वरकों का विक्रय न किया जाए। राज्य के कृषकों को भी जोत-बही, खतौनी के आधार पर बिक्री हो। आवश्यकतानुसार पुलिस एवं स्टेट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो की सहायता से अंतर्राज्यीय सीमाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। उर्वरकों के अवैध परिसंचलन में संलिप्त पाए जाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आदेश-अधिनियमों की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के बाहर उर्वरक के यातायात पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सीमा की चौकियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। कृषि, पुलिस तथा प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों के सचल दल गठित कर निरीक्षण तथा छापे की कार्रवाई की जाए। सितंबर तथा अक्तूबर के टॉप 100 क्रेताओं की समीक्षा कर यह देखा जाए कि क्या सीमावर्ती राज्यों के कृषकों को उर्वरक बिक्री हुई है। साथ ही यह भी देखा जाए कि बिना जोत बही के फुटकर विक्रेताओं से अधिकतम डीएपी प्राप्त कर उसका अवैध हस्तांतरण नहीं किया गया हो। ऐसी स्थिति होने पर संबंधित फुटकर विक्रेताओं और संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अधिनियम की सुसंगत धाराओं के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें