भुड़कुड़ा कोतवाली के मंझरिया गांव के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को मऊ से वाराणसी जा रही तमसा पैसेंजर ट्रेन के आगे एक युवक ने कूदकर जान दे दी। इससे ट्रेन दस मिनट तक खड़ी रही। शव को पटरी से हटाने के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। ट्रेन चालक की सूचना पर जखनियां रेलवे स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस को दी।
कोतवाल तारावती के नेतृत्व में पहुंची पुलिस शव के शिनाख्त में जुट गई। काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त रणधीर (42) पुत्र देवचंद राम निवासी एमावंशी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद परिवार में कहासुनी होने की बाद युवक घर से निकल गया। काफी खोजबीन किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।