करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहा गांव में एक युवक मंगलवार की सुबह सात बजे विद्युत तार ठीक कर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
दुबिहा गांव निवासी सोनू ठाकुर (30) सुबह घर पर बिजली का तार सही कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे उपचार के लिए बलिया जनपद के रसड़ा स्थित सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।