फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 33 हजार वोल्ट लाइन में फॉल्ट, आधे शहर में 12 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर में बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो चुकी है। शनिवार को नगर के आधे हिस्से में 12 घंटे बिजली गुल रही। इससे शहरवासी उमसभरी गर्मी में बिलबिला उठे। घंटों बिजली कटौती होने पर पता चला कि 33 हजार के मेन लाइन में फाॅल्ट है। फाॅल्ट दुरुस्त होने पर बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद नगर के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नगर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शासनादेश है। लेकिन, इसका पालन नहीं हो रहा है। नगर के लोगों का कहना है कि फाॅल्ट के नाम पर मनमाने ढंग से बिजली कटौती की जा रही है। इसी क्रम में भोर में चार बजे जब अधिसंख्य लोग बिस्तर से उठ नहीं पाए थे, तभी बिजली कट गई। जब इन्वर्टर जवाब देने लगे, तो लोगों की नींद टूटी। इसके बाद पता चला कि बत्ती गुल हो गई है। लोगों ने सोचा कि मामूली फाॅल्ट होगा और बिजली कुछ घंटों में आ जाएगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। दोपहर बीतते-बीतते लोगों का धैर्य जवाब देने लगा। पता चला कि मेडिकल कॉलेज के पास 33 हजार की मेन लाइन में फाॅल्ट हो गया है। इसके बाद लोगों को समझ में आ गया कि अब लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और छोटे बच्चों को हुई। इलेक्ट्राॅनिक उपकरण शो-पीस बन गए। बड़े प्रतिष्ठानों व प्राइवेट कार्यालयों में जेनरेटर से काम चलाया गया। बिजली कटौती से सहकारी कॉलोनी आमघाट, मिश्रबाजार, महुआबाग, तिलक नगर कॉलोनी, सिद्धेश्वर नगर कॉलोनी, कचहरी, सिंचाई विभाग चौराहा, पीरनगर, गोराबाजार, रिवर बैंक कॉलोनी, बड़ा महादेवा, छोटा महादेवा आदि मोहल्ले प्रभावित हुए। इन इलाकों में लगभग 50 हजार की आबादी रहती है। शाम चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि फाॅल्ट के कारण बिजली कटौती हुई थी। फाॅल्ट दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
नगर के एक बड़े हिस्से में शाम चार बजे के करीब में बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद शहर के दूसरे हिस्से, लोटन इमली, नखास, नवाबगंज, उर्दू बाजार आदि मोहल्लों में घंटों बत्ती गुल रही। लोगों का कहना है कि फाॅल्ट के नाम पर मनमाने तरीके से बिजली निगम बिजली आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें