फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज को पिता का शव किया दान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के गरीब परिवार के एक बेटे ने महर्षि विश्वामित्र राजकीय मेडिकल कालेज को पिता की मौत के उनका शव दान कर सराहनीय कार्य किया है। बुधवार को देहदान की कागजी कार्रवाई पूरी कर मेडिकल कालेज ने अपने फ्रीजर में शव को रखवा दिया। यह शव यहां मेडिकल कालेज के एमबीबीएस छात्रों के पढ़ने व रिसर्च करने के काम आएंगे।
विज्ञापन

एक व्यक्ति मनिहारी में लावारिस हाल में घायल पड़ा था। 11 अप्रैल को उसे किसी ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। यहां समाजसेवी विरेंद्र प्रताप सिंह ने भर्ती करवा उपचार शुरू कराया। उपचार के दौरान 16 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को लावारिस हाल में मेडिकल कालेज के मर्चरी में रखवा दिया गया और नियमानुसार 72 घंटे तक उसके शिनाख्त होने की प्रतीक्षा की गई। इस दौरान किसी माध्यम से मृतक के स्वजन को इसके बारे में पता चला तो वह बुधवार को मेडिकल कालेज पहुंचे। परिजन जितेंद्र कुमार ने उस शव की शिनाख्त अपने पिता भूनाथ राम निवासी बबुरबानी कोइलवर बिहार के रूप में की। वह शव को अपने साथ ले जाना चाहते थे, लेकिन मेडिकल कालेज के आचार्य डा. नीरज पांडेय ने उन्हें समझा-बुझाकर भूनाथ के शव को मेडिकल कालेज को दान करने के लिए प्रेरित किया। इस पर परिवार वाले मान गए और कागजी कार्रवाई पूरा कर भूनाथ के शव को मेडिकल कालेज को सौंप दिया। मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि इस शव से एमबीबीएस छात्र रिसर्च करेंगे। काम पूरा होने के बाद सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें