फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी, मारपीट के आरोप में पिता-पुत्र को अभी नहीं पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिक कार्यक्रम से लौटती किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट के मामले में एक हफ्ता बीत जाने के बाद वांछित पिता-पुत्र दोनों पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। यह घटना 18 नवंबर की है और पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश नहीं कर सकी। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि आरोपितों को दबोचने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना के दिन नाबालिग क्षेत्र के एक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम से शाम को पैदल अपने घर जा रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक मनबढ युवक रास्ते में सुनसान देख उसे फब्तियां कसने के साथ ही किशोरी का जबरदस्ती हाथ पकड़ लिया। उसे घसीटकर ले जाने लगा। इसका विरोध करने पर युवक ने उसे गाली-गलौज के साथ ही धमकी देने लगा। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे युवक के पिता को देख किशोरी ने उसे बचाने की गुहार लगाई। आरोप है कि युवक के पिता ने भी अपने पुत्र के साथ मिलकर किशोरी के साथ मारपीट व छेड़खानी करने लगा। जिस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। पकड़े जाने के डर से दोनों पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। जिसके बाद थाने पहुंचे किशोरी के पिता ने दोनों के खिलाफ़ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनित राय ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र दोनों को पकडने के दबिश दी जा रही है। जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें