फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डीएपी खाद की कमी से भड़के किसान...गोदाम पर हंगामा, पुलिस तैनात; इस गांव में 1000 बोरी की थी डिमांड

Sat, 08 Nov 2025 09:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर के एक गोदाम पर खाद को लेकर हंगामा की सूचना मिलते ही माैके पर रेवतीपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। अधिकारियों ने नाराज किसानों और महिलाओं से बातचीत कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
इफ्को बाजार गोदाम पर लगी किसानों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के रेवतीपुर क्षेत्र के इफ्को बाजार गोदाम पर शनिवार को डीएपी खाद की कमी को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में महिला और पुरुष किसान खाद लेने पहुंचे, लेकिन अपेक्षित मात्रा में खाद उपलब्ध न होने पर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया।

विज्ञापन




सूचना मिलते ही रेवतीपुर थाने से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसानों को शांत कराने में जुट गया। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके बाद आक्रोशित किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।
विज्ञापन


इलाके के किसानों अनिल शर्मा, सूबेदार यादव, रामू राय, रमेश चंद, अनिल राय, बेचू यादव, राजेश कुशवाहा, राजेश यादव आदि ने बताया कि यह इफ्को बाजार का गोदाम रेवतीपुर, रामपुर, हसनपुरा, नसीरपुर, नगदीलपुर, अठहठा, गोपालपुर, तिलवां, वीरऊपुर सहित दर्जनों गांवों को खाद उपलब्ध कराता है। इससे लगभग दस हजार किसान जुड़े हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

किसानों से अपील

किसानों के अनुसार, वर्तमान में एक हजार बोरी डीएपी खाद की मांग थी, लेकिन गोदाम पर मात्र 390 बोरी ही पहुंची, जो जरूरत के मुकाबले बेहद कम है। सीमित मात्रा के कारण प्रति किसान सिर्फ एक-दो बोरी ही दी जा रही थी, जिससे नाराजगी बढ़ गई। कई जगहों पर महिलाओं और बहुरियों को भी घूंघट में लाइन में लगकर खाद का इंतजार करते देखा गया।

किसानों का कहना है कि यह क्षेत्र पूरी तरह कृषि प्रधान है, फिर भी प्रशासन किसानों की जरूरतों के प्रति उदासीन है। उन्होंने मांग की कि डीएपी खाद की पर्याप्त आपूर्ति शीघ्र की जाए ताकि समय पर फसलों में छिड़काव किया जा सके।

इस संबंध में जिलाकृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि जो खाद उपलब्ध थी, उसे किसानों में वितरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार तक पर्याप्त मात्रा में खाद का आवंटन गोदाम पर कर दिया जाएगा। साथ ही किसानों से अपील की कि खाद लेते समय अपना आधार कार्ड और खतौनी अवश्य साथ लाएं, ताकि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें