हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के जयघोष से घाट गूंज उठे। उधर, सिधागरघाट क्षेत्र के पाली, सुरवत, अवराकोल, मुहम्मदपुर टंडवा, बेरुकही, साधापुर, महड़ौर, मुहम्मदपुर कुसुम आदि गांवों में भी दीपोत्सव की छटा देखने लायक रही।
पाली स्थित राधे–कृष्ण पंच मंदिर में पुजारी मुनेंद्र दास, ओमकार शर्मा, चंदन वर्मा, कुंदन कुशवाहा, मनीष वर्मा, विरेंद्र गुप्ता, कृष्णा, अभिषेक, आदित्य आदि ने दीप प्रज्वलित कर आरती की। जखनिया के सिद्धपीठ हथियाराम मठ में दीपों की श्रृंखला से पूरा परिसर जगमगाता रहा।
बारोडीह गांव स्थित बागेश्वरनाथ शिवालय के प्राचीन जलाशय किनारे दीपदान और महाआरती का आयोजन हुआ। इसके अलावा पूरे जनपद के जमानिया, रेवतीपुर, भीमापार, सादात, मरदह, खानपुर, कासिमाबाद, बहरियाबाद, करंडा, भांवरकोल, करीमुद्दीनपुर, देवकली, नंदगंज, बिरनो, दुल्लहपुर, दुबिहा, बरेसर, मौधा और औड़िहार क्षेत्र में भी देव दीपावली का पर्व उल्लास और श्रद्धा से मनाया गया।