फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंतालीस मिनट की मशक्कत के बाद रवाना हुई कृषक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से चलकर वाराणसी सिटी तक जाने वाली 15008 कृषक एक्सप्रेस के इंजन में शुक्रवार को माहपुर स्टेशन के पास कुछ खराबी आ गई। करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद चालक और रेल कर्मियों ने इसे ठीक किया। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

कृषक एक्सप्रेस सादात स्टेशन से 11.58 बजे रवाना होने के बाद माहपुर स्टेशन पहुंचने वाली ही थी कि पहले ही सिग्नल के पास अचानक ब्रेक जाम होने से ट्रेन के इंजन गड़बड़ी आ गई। इसकी सूचना कंट्रोलर को दी गई। मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों और ट्रेन के चालक ने करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद खराबी को दूर किया। इसके बाद करीब एक बजे ट्रेन को धीमी गति से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें